विज्ञान भैरव तंत्र - विधि 27



["पूरी तरह थकने तक घुमते रहो , और तब , जमीन पर गिरकर , इस गिरने में पूर्ण होओ ."]
बस वर्तुल में घूमो . कूदो , नाचो , दौड़ो , जब तक थक न जाओ घुमते रहो . यह घूमना तब तक जारी रहे जब तक ऐसा न लगे कि और एक कदम उठाना असंभव है . लेकिन यह खयाल रखो कि मन कह सकता है कि अब पूरी तरह थक गए . मन की बिलकुल मत सुनो . चलते चलो , दौड़ते रहो , नाचते रहो , कूदते रहो . मन बार-बार कहेगा कि बस करो , अब बहुत थक गए . मन पर ध्यान ही मत दो . तब तक घूमना जारी रखो जब तक महसूस न हो-- विचारणा नहीं , महसूस करना महत्वपूर्ण है-- कि शरीर बिलकुल थक गया है और अब एक कदम भी उठाना संभव न होगा और यदि उठाऊंगा तो गिर जाऊंगा . जब तुम अनुभव करो कि अब गिरा तब गिरा , अब आगे चला नहीं जा सकता , शरीर भारी और थककर चूर-चूर हो गया है , " तब , जमीन पर गिरकर , इस गिरने में पूर्ण होओ . " तब गिर जाओ . ध्यान रहे कि थकना इतना हो कि गिरना अपने आप ही घटित हो . अगर तुमने दौड़ना जारी रखा तो गिरना अनिवार्य है . जब यह चरम बिंदु आ जाए , तब -- सूत्र कहता है-- गिरो और इस गिरने में पूर्ण होओ . इस विधि का केन्द्रीय बिंदु यही है : जब तुम गिर रहे हो , पूर्ण होओ . इसका क्या अर्थ है ? पहली बात यह है कि मन के कहने से ही मत गिरो . कोई आयोजन मत करो . बैठने की चेष्टा मत करो , लेटने की चेष्टा मत करो . पूरे के पूरे गिर जाओ , मानो कि पूरा शरीर एक है और वह गिर गया है . ऐसा न हो कि तुमने उसे गिराया है .अगर तुमने गिराया है तो तुम्हारे दो हिस्से हो गए ,  एक गिराने वाले तुम हुए और दूसरा गिराया हुआ शरीर हुआ . तब तुम पूर्ण न रहे , खंडित और विभाजित रहे . उसे अखंडित गिरने दो ; अपने को समग्रतः गिरने दो .

विधि 33
विधि 34
विधि 35
विधि 36
विधि 37
विधि 38
विधि 39
विधि 40
विधि 41
विधि 42
विधि 43
विधि 44
विधि 45
विधि 46
विधि 47
विधि 48
विधि 49
विधि 50

विधि 51
विधि 52
विधि 53
विधि 54
विधि 55
विधि 56
विधि 57
विधि 58
विधि 59
विधि 60
विधि 61
विधि 62
विधि 63
विधि 64
विधि 65
विधि 66
विधि 67
विधि 68
विधि 69
विधि 70
विधि 71
विधि 72
विधि 73
विधि 74
विधि 75
विधि 76
विधि 77
विधि 78
विधि 79
विधि 80
विधि 81
विधि 82
विधि 83
विधि 84
विधि 85
विधि 86
विधि 87
विधि 88
विधि 89
विधि 90
विधि 91
विधि 92
विधि 93
विधि 94
विधि 95
विधि 96
विधि 97
विधि 98
विधि 99
विधि 100

विधि 101
विधि 102
विधि 103

विधि 104
विधि 105
विधि 106

विधि 107
विधि 108
विधि 109

विधि 110
विधि 111
विधि 112