विज्ञान भैरव तंत्र - विधि 14



( " अपने पूरे अवधान को अपने मेरुदंड के मध्य में कमल-तंतु सी कोमल स्नायु में स्थित करो . और इसमें रूपांतरित हो जाओ ." ) 

इस सूत्र के लिए  ध्यान की इस विधि के लिए तुम्हें अपनी आँखें बंद कर लेनी चाहिए . और अपने मेरुदंड को , अपनी रीढ़ की हड्डी को देखना चाहिए , देखने का भाव करना चाहिए . अच्छा हो कि किसी शरीर शास्त्र की पुस्तक में या किसी चिकित्सालय या मेडिकल कॉलेज में जाकर शरीर की संरचना को देख समझ लो , तब आँख बंद करो और मेरुदंड पर अवधान लगाओ . उसे भीतर की आँखों से देखो और ठीक उसके मध्य से जाते हुए कमल-तंतु जैसे कोमल स्नायु का भाव करो . अगर संभव हो तो इस मेरुदंड पर अवधानको एकाग्र करो और तब भीतर से , मध्य से जाते हुए कमल-तंतु  जैसे स्नायु पर एकाग्र होओ . और यही एकाग्रता तुम्हें तुम्हारे केन्द्र पर आरूढ़ कर देगी . क्यों ? 

 मेरुदंड तुम्हारी समूची शरीर-संरचना का आधार है . सब कुछ उससे संयुक्त है , जुड़ा हुआ है . सच तो यह है कि तुम्हारा मस्तिष्क इसी मेरुदंड का एक छोर है . शरीर-शास्त्री कहते हैं कि मस्तिष्क मेरुदंड का विस्तार है . तुम्हारा मस्तिष्क मेरुदंड का विकास है . और तुम्हारी रीढ़ तुम्हारे सारे शरीर से सम्बंधित है , सब कुछ उससे सम्बंधित है . यही कारण है कि उसे रीढ़ कहते हैं , आधार कहते हैं .

 तो पहले तो मेरुदंड की कल्पना करो , उसे मन की आँखों से देखो . और तुम्हें अदभुत अनुभव होगा . अगर तुम मेरुदंड का मनोदर्शन करने की कोशिश करोगे , तो यह दर्शन बिलकुल संभव है . और अगर तुम निरंतर चेष्टा में लगे रहे , तो कल्पना में ही नहीं , यथार्थ में भी तुम अपने मेरुदंड को देख सकते हो .

विधि 33
विधि 34
विधि 35
विधि 36
विधि 37
विधि 38
विधि 39
विधि 40
विधि 41
विधि 42
विधि 43
विधि 44
विधि 45
विधि 46
विधि 47
विधि 48
विधि 49
विधि 50

विधि 51
विधि 52
विधि 53
विधि 54
विधि 55
विधि 56
विधि 57
विधि 58
विधि 59
विधि 60
विधि 61
विधि 62
विधि 63
विधि 64
विधि 65
विधि 66
विधि 67
विधि 68
विधि 69
विधि 70
विधि 71
विधि 72
विधि 73
विधि 74
विधि 75
विधि 76
विधि 77
विधि 78
विधि 79
विधि 80
विधि 81
विधि 82
विधि 83
विधि 84
विधि 85
विधि 86
विधि 87
विधि 88
विधि 89
विधि 90
विधि 91
विधि 92
विधि 93
विधि 94
विधि 95
विधि 96
विधि 97
विधि 98
विधि 99
विधि 100

विधि 101
विधि 102
विधि 103

विधि 104
विधि 105
विधि 106

विधि 107
विधि 108
विधि 109

विधि 110
विधि 111
विधि 112