विज्ञान भैरव तंत्र - विधि 08



(" आत्यंतिक भक्तिपूर्वक श्वास के दो संधि-स्थलों पर केंद्रित होकर ज्ञाता को जान लो .")

इन विधियों के बीच जरा-जरा भेद है , जरा-जरा अंतर है . और यधपि विधियों में वे जरा-जरा से हैं , तो भी तुम्हारे लिए वे भेद बहुत हो सकते हैं . एक अकेला शब्द बहुत फर्क पैदा करता है .

   इसके प्रथम रूप में भक्ति का सवाल नहीं था . वह मात्र वैज्ञानिक विधि थी . तुम प्रयोग करो वह काम करेगी . लेकिन लोग हैं जो ऐसी शुष्क वैज्ञानिक विधियों पर काम नहीं करेंगे . इसलिए जो हृदय की ओर झुके हैं , जो भक्ति के जगत के हैं , उनके लिए जरा सा भेद किया गया है : "आत्यांतिक भक्तिपूर्वक श्वास के दो संधि-स्थलों पर केंद्रित होकर ज्ञाता को जान लो ."

   अगर तुम वैज्ञानिक रुझान के नहीं हो , अगर तुम्हारा मन वैज्ञानिक नहीं है , तो तुम इस विधि को प्रयोग में लाओ . यदि तुम अपने शरीर को मंदिर मान सको तो यह विधि तुम्हारे काम आ सकती है : "आत्यांतिक भक्तिपूर्वक... " 
 इसका प्रयोग करो . जब तुम भोजन कर रह हो तब इसका प्रयोग करो . यह न सोचो कि तुम भोजन कर रहे हो , सोचो कि परमात्मा तुममे भोजन कर रहा है . और तब परिवर्तन को देखो . तुम वही चीज खा रहे हो , लेकिन तुरंत सब कुछ बदल जाता है . अब तुम परमात्मा को भोजन दे रहे हो . तुम स्नानकर रहे हो , कितना मामूली सा काम है . लेकिन दृष्टि बदल दो , अनुभव करो कि तुम अपने में परमात्मा को स्नान करा रहे हो . तब यह विधि आसान होगी .

विधि 33
विधि 34
विधि 35
विधि 36
विधि 37
विधि 38
विधि 39
विधि 40
विधि 41
विधि 42
विधि 43
विधि 44
विधि 45
विधि 46
विधि 47
विधि 48
विधि 49
विधि 50

विधि 51
विधि 52
विधि 53
विधि 54
विधि 55
विधि 56
विधि 57
विधि 58
विधि 59
विधि 60
विधि 61
विधि 62
विधि 63
विधि 64
विधि 65
विधि 66
विधि 67
विधि 68
विधि 69
विधि 70
विधि 71
विधि 72
विधि 73
विधि 74
विधि 75
विधि 76
विधि 77
विधि 78
विधि 79
विधि 80
विधि 81
विधि 82
विधि 83
विधि 84
विधि 85
विधि 86
विधि 87
विधि 88
विधि 89
विधि 90
विधि 91
विधि 92
विधि 93
विधि 94
विधि 95
विधि 96
विधि 97
विधि 98
विधि 99
विधि 100

विधि 101
विधि 102
विधि 103

विधि 104
विधि 105
विधि 106

विधि 107
विधि 108
विधि 109

विधि 110
विधि 111
विधि 112