विज्ञान भैरव तंत्र - विधि 15


( " सिर के सात द्वारों को अपने हाथों से बंद करने पर आँखों के बीच का स्थान सर्वग्राही हो जाता है ." )


यह एक पुरानी से पुरानी विधि है और इसका प्रयोग भी बहुत हुआ है .यह सरलतम विधियों से एक है . सिर के सभी द्वारों को , आँख , कान , नाक , मुंह , सबको बंद कर दो . जब सिर के सब द्वार-दरवाजे बंद हो जाते हैं तो तुम्हारी चेतना जो सतत बाहर बह रही है , एकाएक रुक जाती है , ठहर जाती है . वह अब बाहर नहीं जा सकती . 

 अगर सिर के सातों छिद्र , उसके सातों द्वार बंद कर दिए जाएँ तो तुम्हारी चेतना अचानक गति करना बंद कर देगी . तब चेतना भीतर थिर हो जाती है . और उसका यह भीतर थिर होना तुम्हारी आँखों के बीच स्थान बना देता है . वह स्थान ही त्रिनेत्र , तीसरी आँख कहलाती है . अगर सिर के सभी द्वार बंद कर दिए जाएं तो तुम बाहर गति नहीं कर सकते , क्योंकि तुम सदा इन्हीं द्वारों से बाहर जाते रहे हो . तब तुम भीतर थिर हो जाते हो . और वह थिर होना , एकाग्र होना इन दो आँखों , साधारण आँखों के बीच घटित होता है . चेतना इन दो आँखों के बीच के स्थान पर केंद्रित हो जाती है . उस स्थान को ही त्रिनेत्र कहते हैं .

"यह स्थान सर्वग्राही , सर्वव्यापक हो जाता है ." यह सूत्र कहता है कि इस स्थान में सब सम्मिलित है , सारा अस्तित्व समाया है . अगर तुम इस स्थान को अनुभव कर लो तो तुमने सबको अनुभव कर लिया .

विधि 33
विधि 34
विधि 35
विधि 36
विधि 37
विधि 38
विधि 39
विधि 40
विधि 41
विधि 42
विधि 43
विधि 44
विधि 45
विधि 46
विधि 47
विधि 48
विधि 49
विधि 50

विधि 51
विधि 52
विधि 53
विधि 54
विधि 55
विधि 56
विधि 57
विधि 58
विधि 59
विधि 60
विधि 61
विधि 62
विधि 63
विधि 64
विधि 65
विधि 66
विधि 67
विधि 68
विधि 69
विधि 70
विधि 71
विधि 72
विधि 73
विधि 74
विधि 75
विधि 76
विधि 77
विधि 78
विधि 79
विधि 80
विधि 81
विधि 82
विधि 83
विधि 84
विधि 85
विधि 86
विधि 87
विधि 88
विधि 89
विधि 90
विधि 91
विधि 92
विधि 93
विधि 94
विधि 95
विधि 96
विधि 97
विधि 98
विधि 99
विधि 100

विधि 101
विधि 102
विधि 103

विधि 104
विधि 105
विधि 106

विधि 107
विधि 108
विधि 109

विधि 110
विधि 111
विधि 112